gharghoda

राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षिका सुभाषिनी पटनायक हुईं सेवानिवृत

विद्यालय द्वारा किया गया सम्मान समारोह का आयोजन



घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला घरघोड़ा के माध्यमिक खंड में पदस्थ उच्च वर्ग शिक्षिका सुभाषिनी पटनायक अपनी अधिवार्षिकी पूर्ण करते हुए शासकीय सेवा से सेवा निवृत हुईं। वे शासकीय सेवा के दौरान ग्रामीण अंचलों के साथ साथ नगरीय निकाय घरघोड़ा के विद्यालयों में अपनी सेवाएँ देते हुए विगत वर्षों से उक्त विद्यालय में पदस्थ रहीं।उन्होंने पदस्थ विद्यालयों में कर्मठता पूर्वक कार्य करते हुए एक नई पहचान बनाकर कार्य किया जिसका सद परिणाम रहा की स्कूली विद्यालयीन शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें राज्यपाल पुरुस्कार सहित राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।आज सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ; जिसमें प्राचार्य सहित समस्त शिक्षक शिक्षिका कार्यालयीन कर्मचारियों ने उपस्थित होकर उनका सम्मान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button