StateUncategorized

संजय ने छोड़ी कांग्रेस, आप पार्टी में शामिल

चंदखुरी। आम आदमी पार्टी के नेता परमानंद जांगड़े के ख़ास समर्थक संजय टंडन ने आम आदमी पार्टी छोड़ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया था। जो एक महीने भी नहीं गुजरा की कांग्रेस से मोह भंग सत्ता की चकाचौंध को छोड़ आम आदमी पार्टी में पुन अपने नेता परमानंद जांगड़े के पास घर वापसी कर ली है।
आम आदमी पार्टी कि नेता परमानंद जांगड़े एवं डागेश्वर भारती मोहन ठावरे जितेंद्र टंडन पवन साहू देवेंद्र बंजारे के सामने आम आदमी पार्टी का दामन थामा आम आदमी पार्टी के नेता परमानंद जांगड़े ने आम आदमी पार्टी की टोपी पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आम आदमी पार्टी में प्रवेश कराया। संजय टंडन ने अपने स्टेट्स एवं अपने फ़ेसबुक में आम आदमी पार्टी प्रवेश करने एवं अपने नेता परमानंद जांगड़े के साथ उनके संघर्ष में सारथी बन साथ चलने का ऐलान से सब भवचूक रह गये क्योंकि कुछ माह पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया के सामने कांग्रेश प्रवेश किया था । संजय ने अपने पोस्ट में भावुकता भरे शब्द में घर वापसी पर लिखा है की मैं मेरे पिता तुल्य मेरे बौस परमानंद जांगड़े के साथ था और रहूँगा।


 

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button