State

शिक्षक के घर से गहनों की चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद



आरंग। ग्राम भानसोज में दिनदहाड़े सुने मकान में घुसकर अज्ञात चोर लाखों रुपए के गहने लेकर फरार हो गया है। पूरी घटना घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आरंग पुलिस और साइबर क्राइम की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भानसोज निवासी हरिशंकर कुर्रे और उनकी पत्नी शासकीय शिक्षक है। घटना के वक्त दोनो स्कूल चले गए थे और घर पर कोई नही था। अज्ञात चोर घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसा और आलमारी में रखे सोने–चांदी के गहनों को चोरी कर ले गया। गहनों की कीमत लाखो में हो सकती है, जिसका पुलिस आंकलन कर रही है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरंग पुलिस और साइबर क्राइम की टीम जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button