Big StoryCity

निगम के 23 राजस्व कर्मचारी हुए पदोन्नत

रायपुर। नगर निगम के राजस्व विभाग में पदस्थ 23 कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया हैं। इसमें राजस्व विभाग में राजस्व उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत प्रेमचंद दुबे को राजस्व निरीक्षक बनाया गया है। इसी प्रकार सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत संदीप सुहाने, अब्दुल सत्तार, हीरालाल निर्मलकर, नरेन्द्र साहू, अशोक गिरी गोस्वामी, देवेन्द्र नायक, संतोष कुमार वर्मा, राजू तिवारी, दयानन्द सेन, श्यामू निषाद, विनोद कुमार साहू, जितेन्द्र नियाल, इंद्रजीत कुर्रे, खगेंद्र सोनी, आकाश झा, स्वाती साहू, नीलम सहारे, योगेन्द्र दुबे, तपेश कश्यप, नीलिमा ठाकरे, चित्रकान्त शर्मा, मनीष कुमार भोई को राजस्व उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। इस संबंध में नगर निगम सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। यह पदोन्नति शासकीय नियमानुसार प्रक्रिया के अन्तर्गत परीविक्षा अवधि के अधीन दी गई हैं। विदित हो कि विभागीय पदोन्नति समिति ( डीपीसी) की 14 जून 2023 को बैठक हुई थी। इसमें पदोन्नति के लिए अनुशंसा की गई थी, जिस पर मुहर लगाई गई है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button