Big StoryNationalpolitics

राहुल गांधी की सदस्यता बहाल, फिर गरजेंगे लोकसभा में

नई दिल्ली। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है। लोकसभा सचिवालय ने आज अधिसूचना जारी की। वे केरल के वायनाड से सांसद हैं। राहुल आज ही संसद पहुंच सकते हैं और लोकसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे। उधर, इस फैसले के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल को 23 मार्च को निचली अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई थी। 24 मार्च को सांसदी चली गई थी। हाईकोर्ट ने भी सजा बरकरार रखी थी। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। 134 दिन बाद कोर्ट ने इस केस में राहुल की सजा पर रोक लगा दी। इसके दो दिन बाद उनकी सदस्यता बहाल कर दी गई है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गाँधी को दोबारा सांसद बनाने का निर्णय एक स्वागत योग्य कदम है। यह भारत के लोगों और विशेषकर वायनाड के लोगों के लिए राहत लाता है। भाजपा और मोदी सरकार को अपने कार्यकाल का जो भी समय बचा है, उसका उपयोग विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर लोकतंत्र को बदनाम करने के बजाय वास्तविक शासन पर ध्यान केंद्रित करके करना चाहिए। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा ने कहा है कि आखिरकार सत्य की जीत हुई। राहुल गाँधी संसद में वापिस आ रहे हैं। एक बार फिर देश की संसद में गरीबों के हक़ की आवाज गूंजेगी।
नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत: सीएम बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ऐसी दिखती है..नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत, अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत, असत्य के खिलाफ सत्य की जीत, तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र की जीत, षड्यंत्रों के खिलाफ ढ्ढ.हृ.ष्ठ.ढ्ढ.्र की जीत। राहुल गांधी के माध्यम से संसद में सड़क की आवाज फिर गूंजेगी। समस्त देशवासियों को बधाई।
सदन में फिर गूंजेंगे सवाल: बैज
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता हैं पराजित नहीं। संसद की सदस्यता बहाल होने पर राहुल गांधी को बधाई शुभकामनायें। सदन मे फिर गूंजेगे जनता के सवाल।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button