Big StoryCity

भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को हर समाज के लोगों से की मुलाकात

17 नवंबर को यादगार बनाने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में जबर्दस्त तैयारी

रायपुर (न्यूज टर्मिनल)। 17 नवंबर चुनाव के लिए लिहाज से रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भी इस तारीख को यादगार बनाने के लिए भाजपा में जबर्दस्त तैयारी चल रही है। भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा स्वयं भी डोर टू डोर जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं। यही वजह है कि रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र का मौहाल इन दिनों भाजपामय है।


बताते चलें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के क्रम में अगले माह 17 नवंबर को दूसरे चरण और अंतिम चरण का मतदान होगा। वहीं सोमवार को दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। इससे दो दिन पहले शुक्रवार को रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-50 से भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने के बाद से मंडल, वार्ड और मुहल्ला स्तर पर भाजपा प्रत्याशी पुरंदर के पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान में लगातार तेजी देखी जा रही है। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को जिताने के लिए धुआंधार प्रचार किया जा रहा है। लोगों के बीच आशीर्वाद देने की अपील दुहराई जा रही है। श्री मिश्रा हर समाज के लोगों से आत्मीय मुलाकात कर रहे हैं।
इसी कड़ी में पुरंदर मिश्रा ने रविवार को ईरानी डेरा राजा तालाब, गोवर्धन चौक राजेंद्र नगर, समलेश्वरी नगर मंडी गेट, इंदिरा आवास त्रिमूर्ति नगर, शिवनगर खम्हारडीह, शांतिपारा, कुंदरापारा, राजीव आवास लालगंगा, सृष्टि अपार्टमेंट व वीरांगना अवंतीबाई चौक डब्लूआरएस कॉलोनी क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इसके अलावा वे एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए।

ईरानी डेरा में हुआ जोशीला स्वागतः

भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने दोपहर में राजातालाब स्थित ईरानी डेरा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने रायपुर उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा का आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। वहीं श्री मिश्रा ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कहा, विधानसभा चुनाव में हर एक वोट जरुरी है। सभी कार्यकर्ता इस दिशा में कार्य करें और अपना पूर्ववत योगदान देते हुए भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लें। श्री मिश्रा ने आगे कहा कि भाजपा सामाजिक व आर्थिक रुप से पिछड़े सभी वर्गों को लेकर देश व प्रदेश के विकास में सहभागी बनाना चाहती है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी है।

चाय की चुस्कियों के साथ चली चर्चाजनसंपर्क के दौरान पुरंदर मिश्रा ईरानी डेरा पंडरी स्थित यावर अली के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने चाय पी और लंबी चर्चा के साथ चुनाव में विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर बाबर अली, प्रीतम महानंद, जान अली, अनवर अली, मुज अली, जाना भाई, अल्ताफ खान, अमीन खान, शाहबर अली, मजहर हुसैन, अरबाज अली, अमीर अली, अजीम अली व इमरान अली सहित अन्य लोगों ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने का विश्वास दिया।

 

साहू समाज के लोगों से हुई मुलाकात

भाजपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क के तहत पुराना राजेंद्र नगर सतबहनिया मंदिर के पास गोवर्धन चौक में साहू समाज के पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक ली। बैठक में पार्षद सीमा संतोष साहू, पार्षद रोहित साहू, कार्यक्रम संयोजक देवदत्त, रामबगस साहू, छगन साहू, बाबूलाल साहू, माधव साहू, संतोष साहू, प्रवीण साहू व नीलकंठ साहू सहित अन्य प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

पुजारियों से मांगा आशीर्वाद

जनसंपर्क अभियान के क्रम में सामाजिक भवन में आयोजित पुजारियों के सम्मेलन में भी भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा शामिल हुए। यहां उन्होंने पुजारियों के चरण छूकर जीत का आशीर्वाद मांगा।

इधर, जैन दादाबाड़ी में साध्वियों ने दिया आशीर्वाद
राजधानी के एमजी रोड स्थित श्री जिनकुशल सूरी जैन दादाबाड़ी में रविवार को भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने पावन निश्रा प्रदाता नवकार जपेश्वरी शुभंकरा सहित साध्वियों से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने जैन समाज के लोगों से चर्चा करते हुए रायपुर उत्तर विधानसभा में भी कमल छाप पर मुहर लगाकर प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर श्री ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट रायपुर के अध्यक्ष विजय कांकरिया (कन्नू), कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार भंसाली, नरेश बैदमुथा व राजेंद्र गोलछा सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सैकड़ों की भीड़ में हुई मन की बात

इधर, चुनाव माहौल के बीच ही रविवार को भाजपा मंडल तेलीबांधा के जय जवान चौक में सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 106वें एपिसोड का प्रसारण हुआ। पीएम मोदी के मन की बात सुनने लिए यहां सैकड़ों समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा भी पहुंचे। मन की बात सुनने के बाद श्री मिश्रा ने भाजपा मंडल तेलीबांधा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क भी किया।

यह भी रहे मौजूद
आकाशवाणी पर प्रसारित रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सीधा प्रसारण सुनने के लिए यहां रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा चुनाव संचालक लोकेश कावड़िया, विधानसभा संयोजक नलनिश ठोकने, भाजपा मंडल तेलीबांधा अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, महामंत्री राकेश शर्मा, जीवन साहू, पंकज प्रधान, सीमा संतोष साहू, अजीत खुरा, राजेंद्र शेंद्रे, सुमीत खुरा, देवराज महानंद, नेहरु नारायण, जयराम निहाल व प्रदीप ग्वाल सहित बूथ स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today