Big StoryState

भाजपा के सह चुनाव प्रभारी मंडाविया से मिले भाजपा नेता

रायपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया को छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के सह चुनाव प्रभारी मनोनित होने के बाद प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, क़ेदार कश्यप, ओपी चौधरी कार्यालय प्रभारी, नरेश गुप्ता, पूर्व प्रदेश मंत्री छगन लाल मुंदडा, प्रितेश गांधी, निर्मल बरडिया के साथ माना विमान तल में सौजन्य मुलाक़ात कर बधाई दी. छगन लाल मुंदडा ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया की केन्द्र सरकार की लोकप्रिय आयुष्मान योजना जिसका लाभ अभी सिफ़र् गरीबी रेखा के नागरिकों को मिलता है उसे न्यूनतम दर पर हर नागरिक को उपलब्ध कराया जाए. जिस पर मंत्री ने कहा कि अति शीघ्र इसे लागू किया जाएगा.


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button