Big StoryCity

नवनियुक्त पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से लिया आशीर्वाद



रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज ने अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपालम मुलाकात की और उनका आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। दिल्ली प्रवास पर उन्होंने राहुल गांधी, प्रियांका गांधी और प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा से भी सौजन्य मुलाकात की। दीपक बैज ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का समर्पण एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन को कार्यकर्ता स्तर तक और अधिक मजबूत करेंगे। पार्टी ने उन्हें जिस विश्वास के साथ यह अहम जिम्मेदारी दी है वह पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने के लिए तैयार है। कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर छत्तीसगढ़ में फिर से सरकार बनाएगी।


कल दोपहर आएंगे बैज

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष,अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद बस्तर माननीय दीपक बैज का कल शनिवार को दोपहर 1.45 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल आएंगे। अध्यक्ष बनने के बाद दीपक बैज पहली बार रायपुर आएंगे। एयरपोर्ट से वे सीधी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन जाएंगे, जहां वे अपना नया कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button