gharghoda

घरघोड़ा नगरवासियों द्वारा अयोध्या जाने वाले रामभक्तों का किया गया स्वागत अभिनंदन

घरघोड़ा (गौरीशंकर गुप्ता)। जैसे जैसे श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकट आते जा रहा हैं, अयोध्या जाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ते जा रही हैं। प्रत्येक भारतवासी इस ऐतिहासिक दिवस पर अयोध्या में उपस्थित होकर वर्षों के संघर्ष के बाद आने वाले इस अविस्मरणीय क्षण का साक्षी बनना चाह रहा हैं। कोई किसी संकल्प को लेकर तो कोई राम भक्ति से ओतप्रोत निज जीवन और सर्व कल्याण की भावना से रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या पहुँचने को आतुर हैं। इसमें हर आयु वर्ग के श्रद्धालु सम्मिलित हैं। इसी संदर्भ में रायगढ़ एवं सरिया क्षेत्र से अयोध्या धाम जाने हेतु दो समूहों का घरघोड़ा आगमन हुआ। दो युवा रायगढ़ से साईकल द्वारा अयोध्या धाम जाने के लिए तथा तीन युवाओं का समूह सरिया से पदयात्रा करते हुए अयोध्या जाने का संकल्प लेकर निकले हैं। उनकी यात्रा के पड़ाव के रूप में घरघोड़ा नगरवासियों एवं व्यापारियों द्वारा जय स्तंभ चौक पर उनका तिलक चंदन लगाकर, पुष्प वर्षा एवं आरती करके स्वागत अभिनंदन किया गया। उनके यात्रा की मंगलकामना करते हुए नगरवासियों ने अपने स्वेच्छा से उनका सहयोग भी किया। कल रात भोजन एवं रात्रि विश्राम के पश्चात श्रद्धालुगण आज प्रात: अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किये ।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button