Big Storygharghoda

छाल में युवा कांग्रेस का ऐतिहासिक सम्मेलन , 500 से अधिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

रायगढ़ जिला ग्रामीण अध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में भव्य आयोजन


प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, विधायक लालजीत सिंह राठिया, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, सहित दिग्गज नेता हुए शामिल

घरघोड़ा/छाल (गौरी शंकर गुप्ता)। रायगढ़ जिले में युवा कांग्रेस संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से जिला के सैकड़ो युवा नेताओं की एक ऐतिहासिक बैठक और युवा नेताओं का शानदार सम्मान समारोह का आयोजन छाल स्थित वृंदावन मंदिर परिसर में जिला युवा कांग्रेस रायगढ़ ग्रामीण द्वारा किया गया। यह शानदार आयोजन जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें जिले के कोने-कोने से आए 500 से अधिक युवा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। जिले के राजनीतिक और संगठनात्मक परिदृश्य में यह बैठक लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी युवा कांग्रेस बैठकों में से एक मानी जा रही है। बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया, खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश नंदकुमार पटेल, धर्मजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, लैलूंगा विधायक विद्यावती कुंजबिहारी सिदार, पूर्व राष्ट्रीय सचिव लोकेश वशिष्ठ, प्रदेश महासचिव राकेश पांडे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र नेगी सहित प्रादेशिक राष्ट्रीय और क्षेत्रीय में अनेक वरिष्ठ नेता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम छाल पहुंचने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत कर, बाइकर रैली निकाल
कर पूरे क्षेत्र में समा बांधने का कार्य किया जिससे नेतागण अभिभूत हो गए । तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल के युवा नेताओं ने बाहर पुनः ऐतिहासिक स्वागत गाजे बाजे कर्मा और सांस्कृतिक नित्यों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम स्थल पर स्वागत पश्चात समस्त अतिथियों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत राष्ट्रगीत एवं छत्तीसगढ़ राज्य गीत के सामूहिक गायन से की गई। मंच पर अतिथियों का स्वागत कर उन्हें मंचासीन कराया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान बेग ने किया, जिसकी सभी नेताओं ने सराहना की।

युवा नेताओं का सम्मान, बढ़ाया गया आत्मविश्वास
बैठक के दौरान रायगढ़ जिले में चुनाव लड़कर जीत हासिल करने वाले अथवा चुनावी मैदान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले 35 वर्ष से कम आयु के युवा कांग्रेस नेताओं को मंच पर आमंत्रित कर अतिथियों द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह से युवाओं में जबरदस्त उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान बेग ने अपने संबोधन में कहा कि युवा कांग्रेस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज और भविष्य की राजनीति की नींव है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले का हर युवा आज बदलाव चाहता है और युवा कांग्रेस उस बदलाव का माध्यम बनेगी।
उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा, युवाओं को नेतृत्व के अवसर दिए जाएंगे और जनता से जुड़े हर मुद्दे पर मजबूती से संघर्ष किया जाएगा। उस्मान बेग ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस आने वाले समय में रायगढ़ जिले में कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगी।

जनता के बीच जाएं युवा- व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश महासचिव तरुण गोयल ने युवा नेताओं से सीधे जनता के बीच जाने और संवाद बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर जिला स्तर तक हर जनहित के मुद्दे को मजबूती से उठाना ही युवा कांग्रेस का मूल संकल्प होना चाहिए।

पंचायत स्तर तक जाएगी संगठन की लड़ाई – प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पांडे ने जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज सबसे बड़ी आवश्यकता युवाओं में विश्वास और नेतृत्व के प्रति भरोसा पैदा करने की है।
उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती तभी मिलेगी जब सभी एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। युवा कांग्रेस अब पंचायत स्तर तक जनहित के मुद्दों को उठाएगी और जनता की लड़ाई गांव-गांव तक पूरी ताकत से लड़ी जाएगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी गतिविधियों की नियमित रिपोर्टिंग IYC ऐप के माध्यम से अनिवार्य होगी और पदाधिकारियों का कार्य-मूल्यांकन इसी आधार पर किया जाएगा।

युवा कांग्रेस जनता की आवाज-
युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव लोकेश वशिष्ठ ने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा से जनता की आवाज बनकर सामने आई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न अभियानों के माध्यम से गांव-गांव जाकर युवाओं को जागरूक किया जाएगा और पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से युवा कांग्रेस के साथ खड़ी रहेगी।

संगठन ही असली ताकत- प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने अपने संबोधन में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष उस्मान बेग को बधाई दी तत्पश्चात युवा नेताओं को संगठनात्मक एकता और अनुशासन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवा कांग्रेस को संघर्ष के लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा और पंचायत स्तर पर जाकर संगठन को हर स्तर पर मजबूत बनाने जोर दिया।

लालजीत राठिया: मनरेगा और स्थानीय मुद्दे पर आंदोलन- धर्मजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया ने कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी का एक महत्वपूर्ण अंग है।उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा का नाम बदलने और उसके मूल स्वरूप से छेड़छाड़ के खिलाफ पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा और तानाशाही फैसलों को वापस लेने के लिए सरकार को विवश किया जाएगा। साथ ही साथ युवा कांग्रेस बहुत बेहतर कार्य कर रही है उन्हें मेरी शुभकामनाए है हमेशा की तरह जमीन पर उतरकर स्थानीय मुद्दों पर भी वो लगातार लड़ते रहे ।

युवा कांग्रेस ही सत्ता परिवर्तन की ताकत– खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश नंदकुमार पटेल ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उस्मान बेग को बधाई दी।उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ही कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है और आने वाले समय में सत्ता परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत बनेगी।देश की जनता आज बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था से परेशान है, ऐसे में युवाओं को हर मंच पर आवाज उठानी होगी।
उन्होंने भारत जोड़ो – युवा जोड़ो अभियान के तहत हर वार्ड और पंचायत तक संगठन पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
और सभी को जिले मे लगातार सक्रिय रहने शुभकामना दी ।

संगठन विस्तार पर जोर-
राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया ने संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी और जमीनी स्तर पर सक्रियता को लेकर अपने विचार रखे और जिले के युवा नेतृत्व की सराहना की। उस्मान बेग के नेतृत्व में संगठन को नई गति
विशेष उल्लेखनीय है कि जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान बेग की नियुक्ति को मात्र डेढ़ माह का समय हुआ है और इस अल्प अवधि में यह जिले का चौथा बड़ा कार्यक्रम रहा।500 से अधिक युवाओं की उपस्थिति वाली यह बैठक जिले के इतिहास की सबसे बड़ी युवा कांग्रेस बैठकों में से एक बन गई है। संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में इसे सकारात्मक और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम बताया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी।
संबोधन पश्चात सभी अतिथियो का भी सामान जिला अध्यक्ष उस्मान बेग और उनकी टीम द्वारा किया गया

पूरे जिले से रही सहभागिता-
बैठक में छाल, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, धर्मजयगढ़, कापू, खरसिया और रायगढ़ ब्लॉक सहित पूरे जिले से युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा नेता ब्लॉक जिला पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस एतिहासिक कार्यक्रम की चर्चा पूरे प्रदेश में रही और प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी युवाओ की बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन कर उस्मान बेग ने एक और खिताब अपने नाम कर लिया कार्यक्रम संयोजक और युवा कांग्रेस रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष उस्मान बेग ने सभी का आभार किया।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today