CityCrimeDESK STORY

आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई

220 पाव अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


बलौदाबाजार से शराब लाकर आरंग क्षेत्र में खपाने की तैयारी, बिना नंबर की सुजुकी स्कूटी समेत ₹1.34 लाख का सामान जब्त

आरंग/रायपुर ग्रामीण, 30 अगस्त 2026। अवैध शराब के कारोबार और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरंग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने ग्राम कुरूद की कोटवार गली में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की कुल 220 पाव अवैध शराब बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹24,600 है। वहीं शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की सुजुकी स्कूटी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹1.10 लाख बताई गई है, उसे भी जब्त किया गया है। इस तरह पुलिस ने कुल करीब ₹1,34,600 की सामग्री जब्त की है।मुखबिर की सूचना पर कुरूद में दबिशपुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 29 अगस्त 2026 को थाना आरंग पुलिस को ग्राम कुरूद स्थित कोटवार गली में अवैध शराब के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यश कुमार कोसले (22) पिता स्वर्गीय खेदुरम कोसले, निवासी ग्राम नवागांव, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार और शिव कुमार साहू (38) पिता स्वर्गीय चैतराम साहू, निवासी वार्ड नंबर 11 गिधपुरी, थाना गिधपुरी, जिला बलौदाबाजार को पकड़ा।

अलग-अलग ब्रांड की 220 पाव शराब बरामद

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से शराब की निम्न मात्रा बरामद हुई—- 70 पाव देशी मदिरा मसाला शोले- 20 पाव देशी मदिरा मसाला रोमियो- 130 पाव गोल्डन गोवा शराब- कुल 220 पाव अवैध शराब- शराब की अनुमानित कीमत ₹24,600इसके अलावा शराब परिवहन में प्रयुक्त सुजुकी स्कूटी भी पुलिस ने जब्त कर ली।आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्जपुलिस ने बरामद शराब और वाहन को विधिवत जब्त करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।नए थाना प्रभारी के पदभार के बाद कार्रवाई में तेजीआरंग थाना प्रभारी नरेश साहू के पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र में अवैध शराब सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज होने की बात सामने आई है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखते हुए अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और भंडारण से जुड़े मामलों पर कार्रवाई की जा रही है।कुरूद की कोटवार गली में हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button