CG News

सिटी सेंटर मॉल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड की प्रस्तुति

कल भारत माता चौक में होगा आरपीएफ बैंडआयोजन


रायपुर- 02 अक्टूबर, 2026 : रेलवे सुरक्षा बल के 42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर में 01 से 08 अक्टूबर तक विभिन्न प्रमुख स्थानों पर बैंड प्रस्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 02 अक्टूबर को सिटी सेंटर मॉल में रेलवे सुरक्षा बल के ब्रास एवं पाइप बैंड ने सायं 4:30 से 5:30 बजे तक संगीतमय प्रस्तुति दी।

बैंड ने विभिन्न लोकप्रिय एवं देशभक्ति गीतों की मधुर धुनें प्रस्तुत कीं, जिसका मॉल में उपस्थित नागरिकों, कर्मचारियों एवं आगंतुकों ने आनंद लिया। प्रस्तुति के उपरांत सिटी सेंटर मॉल की प्रबंधन समिति द्वारा आरपीएफ बैंड टीम को सम्मानित किया गया।इसी क्रम में 03 अक्टूबर को भारत माता चौक, रायपुर में सायं 4:30 से 5:30 बजे तक रेलवे सुरक्षा बल के ब्रास एवं पाइप बैंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।उल्लेखनीय है कि 09 अक्टूबर 2026 को रेलवे वर्कशॉप ग्राउंड, रायपुर में आरपीएफ का 42वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह रेलवे सुरक्षा बल की महानिदेशक सुश्री सोनाली मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित होगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button