April 26, 2026

जनता कांग्रेस के राजकुमार ने श्यामसुंदर के हाथों कांग्रेस का गमछा पहन पार्टी में किया प्रवेश

0
151

सक्ती(मोहन अग्रवाल)। सक्ती विधानसभा से जनता कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने आज 16 नवंबर को कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस अवसर पर सक्ति नगर पालिका क्षेत्र के चुनाव प्रभारी श्याम सुंदर अग्रवाल ने राजकुमार पटेल को गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में उनका स्वागत किया। जनता कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से सहमत होकर वे अपने सैकड़ो साथी के साथ चरण दास महंत को चुनाव जीताने के लिए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ हूं। अपने सभी साथियों से अपील करता हूं कि वे पंजा छाप में वोट देकर भारी मतों से डॉ. महंत को विजय बनाएं और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *