June 11, 2026

छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसियेशन के वाइस प्रेजिडेंट बने डॉ. संजय अलंग

0
छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसियेशन के वाइस प्रेजिडेंट बने डॉ. संजय अलंग

रजत बंसल को कल्चरल सिकरेट्री बनाया गया

रायपुर। आईएएस एसोसियेशन में कुछ नए अफसरों को शामिल किया गया है। हालांकि, प्रेसिडेंट मनोज पिंगुआ और सिकरेट्री आर. प्रसन्ना अपने पद पर बने रहेंगे। कुछ अधिकारी रिटायर हुए हैं। उनकी जगह पर नए अफसरों को एसोसियेशन में शामिल किया गया है। इनमें पहला नाम बिलासपुर कमिश्नर से हाल ही में रायपुर कमिश्नर बनें डॉ. संजय अलंग का है। अलंग को वाइस चेयरमैन बनाया गया है। इसी तरह बसव राजू का ज्वाइंट सिकरेट्री, रजत बंसल को कल्चरल सिकरेट्री और नम्रता गांधी को एक्जीक्यूटिव मेम्बर बनाया गया है।
आईएएस एसोसियेशन की नई कार्यकारिणी इस प्रकार है-
अध्यक्ष – मनोज पिंगुआ
उपाध्यक्ष – संजय अलंग
सचिव- आर प्रसन्ना
संयुक्त सचिव – बसव राजू एस
संयुक्त सचिव – अय्याज तंबोली
कोषाध्यक्ष- शारदा वर्मा
सह कोषाध्यक्ष- अभिजीत सिंह
सांस्कृतिक सचिव- रजत बंसल
खेल सचिव- केसी देवसेनापति
कार्यकारिणी सदस्य- अंकित आनंद, कार्तिकेय गोयल, नम्रता गांधी, पद्मिनी भोई



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *