CityRAIPUR

चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

डीडी नगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पकड़ा, दो बटनदार चाकू बरामद


रायपुर, 2 सितंबर 2026। रायपुर के थाना डी.डी. नगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो धारदार स्टील के बटनदार चाकू बरामद कर जब्त किए हैं।पुलिस के अनुसार, विसर्जन कुंड के पास रायपुरा और शमशान घाट महादेवघाट क्षेत्र में दो व्यक्तियों द्वारा चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने की सूचना मिली थी।

सूचना पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को चाकू समेत पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन बंजारे (25) निवासी कांपा नहरपारा, थाना मोवा और धनेश दास मानिकपुरी उर्फ सोनू (25) निवासी दर्री तालाब, भनपुरी, थाना खमतराई के रूप में हुई है।

दोनों के खिलाफ थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 548/2026 और 549/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।कार्रवाई डीसीपी पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं एसीपी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने कहा कि असामाजिक और आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button