इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच आज हरारे में खेला जाएगा। यह मैच शाम साढ़े चार बजे शुरू होगा।

भारतीय टीम एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम इंडिया पहली जीत की तलाश में है और गुरुवार को टीम हरारे में हार का सिलसिला तोड़ने उतरेगी। श्रेयस के कप्तान बनने के बाद से अब तक भारतीय टीम 6 मैच गवां चुकी है। आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ टीम को सीरीज हार का सामना करना पड़ा है ऐसे में आज मैच जीतकर अय्यर की टीम अपना खोया हुआ आत्मविश्वास हासिल करना चाहेगी। भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार को हरारे में पहला मुकाबला खेला जाएगा।
तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें
भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान ), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अशोक शर्मा, रवि बिश्नोई, प्रभसिमरन सिंह, रिंकू सिंह
जिम्बाब्वे : सिकंदर यादव (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रियान बर्ल, तनाका शिवांगा, बेन कुरेन, ब्राड इवांस, वेसले माधेवेरे, टी मारूमनी, वेलिंगटन मसाकाजा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स , रिचर्ड एनगारवा, न्यूमैन एन, मिल्टन शुम्बा, टी सिगा ।



