cricketSports

शेफाली वर्मा का तूफानी शतक, भारत ने बांग्लादेश के सामने रखा 196 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 की महिला क्रिकेट स्पर्धा के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश आमने-सामने हैं। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 195 रन बनाए। भारत की पारी की सबसे बड़ी खासियत ओपनर शेफाली वर्मा का शानदार शतक रहा।


शेफाली ने महज 49 गेंदों में नाबाद 100 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 3 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शेफाली वर्मा का पहला शतक बताया गया है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने भारतीय स्कोर को बड़े स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

मंधाना ने भी खेली तेज पारी

भारत की शुरुआत स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने की। मंधाना ने केवल 19 गेंदों पर 37 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए।

इस पारी के दौरान मंधाना ने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया। उनके नाम अब 4788 रन दर्ज हो गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की पूर्व ऑलराउंडर सूजी बेट्स के 4758 रन के आंकड़े को पीछे छोड़ा।

हरमनप्रीत ने भी संभाला मोर्चा

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी तेजी से रन बटोरे। उन्होंने 33 गेंदों में 40 रन बनाए, जिसमें 6 चौके शामिल रहे।

इसके अलावा भारती फुलमाली ने 5 गेंदों में नाबाद 9 रन बनाए। ऋचा घोष ने 4 गेंदों पर 2 रन और कमालिनी ने 10 गेंदों में 3 रन का योगदान दिया।

अब बांग्लादेश के सामने मुकाबला जीतने के लिए 196 रन का लक्ष्य है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button