City

करणी सेना आज करेगी खारुन गंगा महाआरती

रायपुर(न्यूज टर्मिनल)। आज 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा की संध्या 05 बजे से महादेव घाट रायपुर में एक बार पुन: बनारस की तर्ज पर आयोजित होने जा रही है खारुन गंगा महाआरती। कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली की रौनक को चारगुना करने निरंतर क्रम में 13वीं बार करणी सेना छ.ग. एवं माँ खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जनसेवा समिति के तत्वाधान में यह पुण्य आयेजन किया जा रहा है। करणी सेना अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने समस्त सनातन धर्म प्रेमियों से इस महाआरती में सपरिवार पधारने का आह्वान किया है। श्री तोमर के अनुसार यह महाआरती पुण्य फल प्रदायिनी एवं सौभाग्य जगाने वाली है। गत एक वर्ष से आयोजित होती आ रही इस आरती में हर महीने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या इसकी लोकप्रियता के परिचय देने हेतु पर्याप्त है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button