Big StoryEntertainment

अगले साल आएगी रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’

सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शिल्पा शेट्टी बजाएंगी क्राइम का बैंड

मुंबई। रोहित शेट्टी की मचअवेटेड सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म की रिलीज डेट जारी हो चुकी है। शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अपनी इस सीरीज का पोस्टर शेयर किया है और लिखा है, जब साइरन बजेगा, तो समझो क्राइम की बैंड बजेगी, आ गई पुलिस। इसी पोस्ट के साथ उन्होंने इसकी रिलीज डेट भी लिखी है। रोहित शेट्टी की यह सीरीज अगले साल 19 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। पोस्टर में शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ विवेक ओबेरॉय भी एक्शन मोड में दिख रहे हैं। पोस्टर में तीनों का धांसू अंदाज में दिख रहे हैं। तस्वीर में शिल्पा पुलिस फोर्स के लुक में दिख रहे गैं और विवेक ओबेरॉय के अलावा सिद्धार्थ हाथों में रिवॉल्वर थामे दिख रहे हैं। एक्शन के मास्टर माने जाने वाले रोहित शेट्टी की इस हाई-ऑक्टेन एंटरटेनर सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button