April 26, 2026

विकास बोले- छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरफ ठप्प, आपराधिक आँकड़े झकझोर देने वाले

0
vikash

रायपुर । रायपुर पश्चिम पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि 12 और 13 सितंबर 2025 लगातार दो दिन रायपुर पश्चिम में विभिन्न आपराधिक घटनायें हुईं जिससे पूरा रायपुर पश्चिम दहल उठा है और यहाँ कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से आपराधिक ग्राफ अत्यधिक बढ़ गए हैं, लेकिन प्रदेश सरकार और गृहमंत्री को प्रदेश की जनता की तनिक भी चिंता नहीं हो रही है। उपाध्याय ने बताया कि रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र गुिढयारी में महिला से बैग झपटमारी कर आरोपी फरार हो जाता है, जिसका सीसीटीवी फूटेज आने के बाद भी पुलिस कार्यवाही करने में कोताही बरत रही है और आरोपी अब तक फरार घूम रहा है। उसी दिन रोहिणीपुरम्ा क्षेत्र में 1 दर्जन हिस्ट्रीशीटरों के बीच सरेआम मारपीट और गुंडागर्दी का मामला होता है जिसमें सिर्फ चार की गिरफ्तारी और बाकी अब तक फरार घूम रहे हैं, इसके पश्चात् अगले दिन यानी आज साईंस कॉलेज मैदान में एक युवक की लाश मिलती है, जिसके शरीर पर गंभीर चोटें भी आई हैं।



उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की साय सरकार में अपराधी कुछ ज्यादा ही बेखौफ घूम रहे हैं और अपने मनसूबों को सरेआम अंजाम भी दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ बढ़ा है और अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। राजधानी रायपुर के रिहायशी क्षेत्र में इस प्रकार की घटना होने से आम लोगों में भय का माहौल निर्मित हो रहा है, लोगों का घर से निकलना दुर्भर हो चुका है, जिसे भाजपा की साय सरकार और प्रदेश के गृहमंत्री लगातार अनदेखा कर रहे हैं। विकास उपाध्याय ने कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ा है। चाहे लूट हो, चोरी हो, मर्डर हो या फिर बलात्कार के मामले, हर तीन घंटे में एक महिला दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं। सिर्फ बलात्कार ही नहीं हत्या, लूट, अपहरण जैसे अपराधों के मामलों में भी रायपुर प्रदेश में सबसे आगे है। आंकड़ों के मुताबिक दुष्कर्म के मामले में रायपुर पहले पायदान पर है, जबकि बिलासपुर दूसरे और कोरबा तीसरे नंबर पर है। इन झकझोर देने वाले आंकड़ों का खुलासा राज्य के गृह मंत्री ने स्वयं विधानसभा सत्र के दौरान किया है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने सदन में बताया कि छत्तीसगढ़ में साल 2024 से 2025 के बीच हत्या के 1114 मामले, लूट के 458, अपहरण के 3644, चोरी के 7960, डकैती के 56 और बलात्कार के 3191 केस दर्ज किए गए हैं। उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की सरकार अपराधों को छिपाने और राजनीतिक हित साधने में व्यस्त हैं जबकि अपराध बेलगाम हो चुके हैं और जनता के साथ-साथ महिलाओं की असुरक्षा के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं।उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जतना की सुरक्षा की जिम्मेदारी ट्रिपल इंजन सरकार की है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छत्तीसगढ़ में भी कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो चुकी है, जिसे प्रदेश के गृहमंत्री अनदेखा कर रहे हैं और आपराधिक आँकड़े लगातार बढ़ने के कारण आमजनों में भय का माहौल निर्मित हो गया है, लोग घर से बाहर निकलने में भयभीत हो रहे हैं और छत्तीसगढ़ में महिलाएँ असुरक्षित हो गई हैं, इसलिए गृहमंत्री अपने पद से तत्काल इस्तीफा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *