kanker

राम लला के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर कांकेर में होगे विविध आयोजन, शीतला मंदिर में हुई बैठक

कांकेर। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या सर्व हिन्दु समाज जिला कांकेर द्वारा २२ जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर शहर में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के लिए रूप रेखा तैयार किया गया। जिसके लिए शनिवार को शीतला मंदिर में बैठक आहूत किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि २१ जनवरी को शीतला मंदिर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके पूर्व २० जनवरी को ग्राम भीरावाही से दोपहर में ग्राम भीरावाही से बाइक रैली निकाली जाएगी,जो सिदेसर,माकड़ी से होकर नंदनमारा,कोकपुर,मालगांव, से होते हुए बाइपास,इमलीपारा से होते हुए भंडारी पारा मनकेशरी,गढ़पिछवाडी सिगारभाट से होकर बस स्टैण्ड में समापन किया जाएगां। २२ जनवरी को प्रत्येक ग्राम व शहर के वार्डाे में स्थित मंदिरों में ११ बजे से दोपहर १ बजे तक हनुमान चालीसा, सुंदर पाठ,श्रीराम स्तुति,भजन कीर्तन किया जाएगां। शाम को प्रत्येक परिवार के द्वारा आंगन में रंगोली बनाकर दीपक जलाने की अपील किया गया है। सहित अन्य कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जाएगीं। कार्यकम को सफल बनाने के लिए बैठक में विधायक,सांसद,जनपद अध्यक्ष,नगरपालिका अध्यक्ष,चेम्बर आफ कामर्स,व्यापारी संघ,पत्रकार संघ,समाज प्रमख,तुलसी मानस प्रतिष्ठान,शिवमंदिर समिति,राजगोपाल कोठारी,राजकुमार फब्यानी,पप्पु अजय मोटवानी,अरूण कौशिक,निपेन्द्र ठाकुर,कन्हैया,मनोज सोनी,सहित समस्त पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button