Big StoryCity

स्कूलों के आसपास अवैध पान ठेलों और गुमटियों पर निगम की बड़ी कार्रवाई, सामान जब्त कर हटाया गया अतिक्रमण

जोन क्रमांक-01 में विशेष अभियान चलाकर की गई कार्रवाई


रायपुर। कलेक्टर के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक-01 द्वारा स्कूलों के आसपास संचालित अवैध पान ठेलों, गुमटियों तथा घूम-घूमकर सिगरेट, गुटखा और पान बेचने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्कूल परिसरों के आसपास लगे अवैध ठेलों एवं गुमटियों को हटाते हुए सामग्री जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। साथ ही संबंधित लोगों को भविष्य में इस प्रकार का अवैध कारोबार नहीं करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य स्कूलों के आसपास तंबाकू एवं अन्य नशीले उत्पादों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना तथा विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य से जुड़े ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह अभियान जोन आयुक्त अंशुल शर्मा के निर्देशन में संचालित किया गया। कार्रवाई में कार्यपालन अभियंता डी.के. पेकड़ा, सहायक अभियंता सरद देशमुख, उप अभियंता अंकित सोनवर्षा तथा प्रभारी कार्य सहायक सुनील नायक सहित निगम के अधिकारियों और अमले ने सक्रिय भागीदारी निभाई।नगर निगम ने कहा है कि स्कूलों के आसपास अवैध रूप से पान, गुटखा, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी जब्ती, अतिक्रमण हटाने एवं नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button