CityRaigarh

भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ पांच दिवसीय श्री शनि महायज्ञ एवं शनि जन्मोत्सव

लैलूंगा (गौरी शंकर गुप्ता)। लैलूंगा के इंदिरा नगर रोड़ स्थित शनि मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय हवनात्मक श्री शनि महायज्ञ एवं भगवान श्री शनिदेव महाराज जी का पावन जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को दिव्य और भव्य स्वरूप प्रदान किया।महायज्ञ के दौरान विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री शनिदेव महाराज जी के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना क आयोजन स्थल पूरी तरह भक्ति रंग में रंगा नजर आया। जय शनिदेव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा शनि जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष आकर्षण का केंद्र भव्य श्रृंगार, गंगा आरती एवं शानदार आतिशबाजी रही। जैसे ही संध्या बेला में आरती प्रारंभ हुई, पूरा परिसर भक्तिमय प्रकाश और आस्था से आलोकित हो उठा। गंगा आरती की मनमोहक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने जन्मोत्सव की खुशियों को और भी भव्य बना दिया।



इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायक विजय साहू एवं नरेंद्र बंजारा एवं उनकी टीम ने अपने मधुर और ओजपूर्ण भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। देर रात तक चले भजन संध्या कार्यक्रम में भक्त झूमते नजर आए। शनिदेव के विभिन्न भजनों का रसपान किया साथ ही श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन संध्या आरती पश्चात विशाल भोजन भंडारे का आयोजन किया जाता था,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते थे। वहीं शनि जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित महाभंडारे में क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए हजारों भक्तों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा में विशेष योगदान दिया गया।
पूरे पांच दिनों तक चला यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा, सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का केंद्र बना रहा। आयोजन की भव्यता,अनुशासन और भक्तों की भारी सहभागिता ने इसे ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री शनिदेव महाराज जी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
अंत में आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं,सहयोगियों,भजन मंडली,सेवा कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित भक्तगणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्री शनिदेव महाराज जी की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे। इस आयोजन में छोटे बच्चों से लेकर सभी ने अपना योगदान दिया।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button