Big StorySports

हैदराबाद की दूसरी जीत, चेन्नई को 6 विकेट से दी कड़ी शिकस्त

हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शुक्रवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स को छह विकेट से हराया। चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच विकेट पर 165 रन पर रोकने के बाद सनराइजर्स ने 18.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर चार मैचों में दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत से हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर आ गई है। वहीं, चेन्नई तीसरे नंबर पर बरकरार है।
टीम के पूर्व कप्तान ऐडन मार्करम ने 36 बॉल पर 50 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर ट्रैविस हेड 31 रन बनाकर आउट हुए। प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक शर्मा ने 12 बॉल पर 37 रन की विस्फोटक पारी खेली। चेन्नई से मोइन अली ने 2 विकेट लिए। चेन्नई की ओर से शिवम दुबे ने 24 बॉल पर 45 रन की पारी खेली, जबकि अजिंक्य रहाणे ने 35 रन का योगदान दिया। आखिर में रवींद्र जडेजा ने नाबाद 31 रन जुटाए। हैदराबाद से भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, पैट कमिंस, शाहबाज अहमद और जयदेव उनादकट को एक-एक विकेट मिला।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button