Big StoryState

दो दसको से ज्यादा समय से भाजपा का गढ़ रहे रायगढ़ लोकसभा को भेद पाएगी कांग्रेस या मोदी लहर में भाजपा ऐतिहासिक मतों से जीत की ओर

दो दसको से ज्यादा समय से भाजपा का गढ़ रहे रायगढ़ लोकसभा को भेद पाएगी कांग्रेस या मोदी लहर में भाजपा ऐतिहासिक मतों से जीत की ओर




घरघोडा से गौरी शंकर गुप्ता की रिपोर्ट
रायगढ़ लोक सभा सीट पर विगत 2 दशकों से भी ज्यादा समय से भाजपा का कब्जा है, पिछले लोक सभा चुनाव के दौरान इस लोक सभा क्षेत्र के सभी 8 विधानसभा में कांग्रेस का कब्जा था, किंतु फिर भी भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से करीब 60 हजार मतों से जीत हासिल की। जबकी वर्तमान लोक सभा चुनाव के दौरान इस लोक सभा क्षेत्र से 8 में से 5 विधानसभा सीटों में भाजपा का कब्जा है, जिसके कारण कयास लगाए जा रहे हैं कि, भाजपा इस लोकसभा में एक तरफा जीत हासिल कर सकती है।
उक्त चुनाव में जहां सर्व आदिवासी समाज ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्यासी मेनका सिंह के जाति का मामला उठाया और कांग्रेस प्रत्यासी का विरोध किया वहीं कांग्रेस भी सुप्तावस्था में दिखाई देती है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जहां फुट दिखाई देता है वहीं इस चुनाव में कही कांग्रेस का झंडा भी दिखाई नही देता और तो और अभी अभी हुए विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस को हार मिली उससे वह हताश के समंदर से बाहर भी नही निकला, वही रही सही कसर कांग्रेस की राज्य व केंद्रीय नेतृत्व पूरा कर देते हैं, ना ही वो कार्यकर्ताओं को चार्ज कर पा रहे और न ही उनके बयानों व कार्यशैली में दम दिखाई देता है।
तो वहीं भाजपा बीते विधान सभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा कार्यकर्ता आत्मविश्वास से लबरेज है, उसके प्रत्याशी राधेश्याम राठिया का लगातार जहां दौरा चल रहा है वही भाजपा के मोदी ब्रांड, और राम मंदिर लहर के साथ ही भाजपा छ. ग. में आदीवासी मुख्यमंत्री देकर आदिवासी बाहुल्य छ. ग. को साध रही है।
साथ ही क्षेत्र के राठिया कंवर समाज भी अपने समाज की उपस्थिति देश के सबसे बड़े पंचायत लोकसभा में दर्ज कराना चाहती है। इससे पूर्व पहली बार राठिया कंवर समाज से उम्मेद सिंह राठिया ने 1971 के लोकसभा चुनाव में पहली बार जीत हासिल कर लोक सभा में अपना कदम रखा था।
अब देखना यह है कि, कांग्रेस प्रत्यासी मेनका सिंह व कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार कर भाजपा के इस किले को भेद पाती है या आत्मविश्वास से भरे भाजपा कार्य करता, राम लहर व मोदी ब्रांड के बदौलत जीत का नया रिकार्ड बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button