City

प्रभारी व पर्यवेक्षक नियुक्ति के लिए शहर कांग्रेस ने ली ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक

रायपुर । शनिवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक ली। इसमें निर्णय लिया गया कि सभी ब्लॉकों में प्रभारी व पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सभी ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्रत्याशियो को सुविधाएं प्रदान की जाएगी। सभाी प्रत्याशियों को निर्देशित किया गया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उपलब्ध आवेदन फार्म को भरकर जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत करें।
इस बैठक मे शहर अध्यक्ष गिरिश दुबे, प्रभारी महामंत्री श्रीनिवास, प्रवक्ता बंशी कन्नौजे, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगडी, सुमीत दास, नवीन चंद्राकर, दाउलाल साहू, देवकुमार साहू, अरूण जंघेल, संजय सोनी, दीपा बग्गा, सहदेव व्यवहार माधव साहू आदि उपस्थित थे।



 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button