Big StoryState

10वीं-12वीं के टॉपर ने भरी उड़ान

शिक्षा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर हेलीकॉप्टर को किया रवाना

रायपुर। दसवीं-बारहवीं के टॉपर बच्चों को हेलीकॉप्टर की सैर करायी गई। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी प्रतिभावान बच्चों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे। दसवीं और बारहवीं के टॉपर्स स्टूडेंटस को सुबह सात बजे रायपुर के पुलिस लाइन हेलीपैड से हेलीकॉप्टर राइड करानी शुरू की गई। 88 टॉपर्स स्टूडेंटस को कुल 15 राउंड में हेलीकॉप्टर राइड पूरा कराए गया।
हेलीकॉप्टर से उड़ान भरने के बाद बारहवीं की मेधावी छात्रा प्रिया नोहरा जिला एमसीबी ने बताया कि बहुत एन्जॉय किया। बहुत मजा आया। रायपुर को आसमान से देखा, बहुत सुंदर है। पर्यावरण की दृष्टि से हरियाली देखकर अच्छा लगा। हेलीकॉप्टर से फर्स्ट टाइम सैर की हूं। आसमान से शहर खिलौने की तरह दिख रहा था। बारहवीं टॉपर झरना साहू, रायपुर ने बताया हेलीकॉप्टर से जॉयराइड करने में बहुत मजा आया। ऊपर से जब हम नीचे देख रहे थे तो हर चीज छोटी नजर आ रही थी। मैदान में क्रिकेट खेल रहे लोग बौने दिख रहे थे। मॉल और होटल देखें, फर्स्ट अनुभव था और बहुत बढ़िया था।
ये बच्चे हमारे ब्राण्ड अम्बेसडर: डॉ. टेकाम
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि बच्चों का चेहरा देखकर बड़ा आनंद आ रहा था। उनके चेहरे खिले हुए थे। मन में जानने की इच्छा थी। कई सवाल पूछ रहे थे। मैंने उनसे उनके परिवार के बारे में भी जानकारी ली। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि ये बच्चे किसी ब्रांड अंबेसडर से कम नहीं है क्योंकि ये आज राइड करते जा रहे हैं। अपने दोस्तों, अपने परिवार के बच्चों को मोटिवेट करेंगे। उन्होंने कहा कि अच्छे से पढ़े, ताकि उनका सम्मान भी होगा। साथ ही प्रदेश की सरकार उनको आसमान में हेलीकॉप्टर से घुमाएगी।. उन्होंने बताया कि टॉपर बच्चों को हेलीकॉप्टर से सैर कराने का यह दूसरा साल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों से वादा किया था कि जो बच्चे टॉप करेंगे उनको आसमान में उड़ाएंगे। अब टॉपर आसमान में उड़ रहे हैं।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button