Big StoryCity

मोदी की गारंटी पर जनता को भरोसा, जीतेंगे सभी 11 सीटें : मुख्यमंत्री

लोकसभा के लिए भाजपा का फोकस महिला मतदाताओं और नए मतदाताओं पर



रायपुर। प्रदेश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश संगठन की बैठक में लोकसभा चुनाव में सभी 11 सीटें जीतने पर मंथन किया गया। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रायगढ़ से लौटना पड़ा। बैठक के बाद वे जशपुर गए। बैठक में दाेनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा के साथ प्रदेश सहप्रभारी नितिन नवीन, नए प्रदेशाध्यक्ष किरण देव और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का फोकस महिला मतदाताओं और नए मतदाताओं पर है।
बैठक में विशेष रूप से उपस्थित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, मोदी की गारंटी पर लोगों को विश्वास है और जैसी जीत विधानसभा में हुई है, वैसे ही लोकसभा में प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतेंगे। पिछली सरकार ने छत्तीसगढ़ की दुर्गति कर दी थी, जनता उससे छुटकारा पाना चाहती थी। जहां भी हम जाते हैं, वहां जनता में भारी उत्साह दिखता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित सभी केंद्रीय मंत्रियों, संगठन के सभी नेताओं, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी मनसुख मांडविया, नितिन नबीन, शिवप्रकाश और छत्तीसगढ़ के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button