Entertainment

नितेश की रामायण से आलिया की छुट्टी

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक ओम राऊत की फिल्म आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तरीके से पिट गई है। अब दंगल फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी रामायण का अपना वर्जन लाने के लिए तैयार हैं। पहले चर्चा थी कि नितेश तिवारी की रामायण में राम के रूप में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और माता सीता के रोल में आलिया भट्ट नजर आने वाली है। नई जानकारी के अनुसार आलिया भट्ट इससे बाहर हो चुकी हैं और उनकी जगह अब साउथ की अभिनेत्री साईं पल्लवी सीता माता का रोल निभाएंगी। गौरतलब है कि नितेश की रामायण अपनी कास्ट को लेकर काफी समय से सुर्खियों में है। इससे पहले चर्चा थी कि यश फिल्म में रावण का रोल निभाएंगे, लेकिन बाद में खबर सामने आई की यश की टीम ने रावण का किरदार निभाने से मना कर दिया है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button