Big StorykankerState

आदिवासी महिला अधिकारी कर्मचारियों की बैठक में सर्वसम्मति से राजबत्ती पोटाई बनीं अध्यक्ष

दुर्गूकोंदल। आदिवासी महिला अधिकारी कर्मचारियों की बैठक गोंड़ समाज भवन दुर्गूकोंदल में हुई। बैठक में ब्लाक स्तरीय महिला अधिकारी कर्मचारी संघ का गठन किया गया। साथ ही सर्वसम्मति से पदाधिकारियों मनोनयन किया गया। अध्यक्ष राजबत्ती पोटाई, उपाध्यक्ष चंद्रिका सहारे, सचिव सरकिया गया स्वती गायकवाड़, सहसचिव सुरेखा पुरेन्द्र, कोषाध्यक्ष कमला गायकवाड़, सह कोषाध्यक्ष मोनानिषा, विशेष सलाहकार हेमलता नरेटी, सलाहकार सुनिता ध्रुव, कौशिल्या दुग्गा, मीडिया प्रभारी गनेशा उयके, सावित्री मरकाम, कार्यकारिणी सदस्य दुकालो नेताम, मीना नागवंशी, महेशबत्ती कल्लो, राज नरेटी, भानुमति ठाकुर, संगीता नाग, पुनीता दुग्गा, होलिका गावड़े को सर्वसम्मति से बनाया गया है। ब्लाक स्तरीय महिला अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने ब्लाक के समस्त महिला अधिकारी कर्मचारीयों को जोड़ने का निर्णय लिया है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button