Big StoryState

चाकू गोदकर युवक की निर्मम हत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका 

सक्ती। सक्ती जिले के गांव देवरघट्टा रहवासी युवक को उसके बगल गांव के बरतुंगा में निर्मम तरीके से हत्या करने का सनसनीखेज वारदात सामने आया है। जिसमें हत्यारे ने युवक के पेट पर दर्जनों बार चाकू से गोद दिया। जिसे लहूलुहान हालात में उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु होने का मामला सामने आया है।



जानकारी के अनुसार डभरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम देवरघट्टा निवासी 24 वर्षीय संदीप कुमार साहू पिता संतोष साहू बीते दिन अपने गांव के बगल गांव बरतुंगा अपने दोस्त के साथ आया था। इस बीच रात 9.30 बजे फोन काल के माध्यम से सुशील खुंटे ने उसके घरवालों को सूचना दिया कि संदीप साहू को भूंमि खुंटे धारदार चाकू से मारने के बाद फरार हो गया। यह सूचना मिलते ही बदहवास परिजन आनन फानन में में घटनास्थल पहुंचे। और गंभीर रूप से चोटिल संदीप कुमार साहू को लहुलुहान हालत में जमीन पर पड़ा देखा। इन परिस्थितियों के बाद जख्मी व्यक्ति के परिजनों ने बगैर समय गंवाए उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। स्थानीय स्तर में उसके उपचार में हालत बिगड़ने पर नाजुक हालत में मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान गुरुवार मौत हो गई। सूचना मिलने पर चक्रधर नगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव अहेर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और मर्ग कायम कर परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया। इस हत्याकांड के बाद मृतक के परिवार तथा दोस्तो के बीच में भारी नाराजगी देखा गया वे डभरा के भद्री चौक में ही चक्का जाम कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। उक्त नृशंस हत्या के मामले को पुलिस पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग से जोड़ कर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button