April 26, 2026

लोकमाता अहिल्या देवी की 299 जयंती समारोह में शामिल हुए सुशील सन्नी अग्रवाल

0
sanii

रायपुर । रायपुर भाटागांव के नया अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड में धनगर समाज (ढेंगर) के द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की 299 जयंती उत्सव में सुशील सन्नी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल व जन सेवक शामिल हुए। श्री अग्रवाल ने अहिल्या देवी माता की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।



श्री अग्रवाल ने कहा की अहिल्या माता ने सम्पूर्ण समाज में जो योगदान किया है उसे भारत देश कभी भुला नहीं सकता हैं। समाज के हर तबके के लिए उन्होंने पूरा जीवन समर्पित कर दी थी जिसके कारण पूरा समाज उन्हें देवी माता के नाम से पुकारता हैं। ऐसे महान समाज सेवी देशभक्त को और जिस समाज में पैदा हुई है उस समाज को मैं सादर नमन करता हूं। धनगर समाज का पूरे देश की तरक्की में विशेष योगदान है। इस अवसर पर समीर अख्तर , पुरुषोत्तम पाल , श्रीमती उमा धनगर , मनोज धनगर , छोटे लाल धनगर सहित भारी संख्या में धनगर समाज के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *