June 10, 2026

सुहाना खान 23 साल की उम्र में खरीदी करोड़ों की प्रापर्टी

0
सुहाना खान 23 साल की उम्र में खरीदी करोड़ों की प्रापर्टी



मुंबई। सुहाना खान की पहचान अब सिर्फ शाह रुख खान की बेटी ही नहीं बल्कि बी टाउन एक्ट्रेस के तौर भी बन गई है। डायरेक्टर जोया अख्तर की ओटीटी फिल्म द आर्चीज के जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रखने वालीं सुहाना का नाम इस समय लगातार सुर्खियां बटोर रहा है, जिसकी वजह उनके जरिए खरीदी गई करोड़ों रुपये की प्रोपर्टी बताई जा रही है। खबर है कि मुंबई के निकट अलीबाग इलाके में शाह रुख खान की बेटी ने नई संपत्ति खरीदी है। सुहाना ने मुंबई के पास अलीबाग में एक करोड़ों कीमत वाली प्रोपर्टी को खरीदा है। मिली जानकारी के मुताबिक अलीबाग के रिहाइशी इलाके में मौजूद इस जगह की कीमत 12.91 करोड़ बताई जा रही है, जिसकी जगह करीब 7 हजार 820 स्क्वायर मीटर में फैली हुई है। इस संपति को खरीदने के लिए सुहाना ने स्टाम्प ड्यूडी के रूप में 77 लाख से ज्यादा की रकम को अदा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *