gharghoda

घरघोड़ा विकास खंड के कर्मचारी अधिकारी एक दिन की सामूहिक अवकाश पर रहे

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर आज घरघोड़ा विकासखंड में अधिकारी एवं कर्मचारी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहे विकासखंड में लगभग सभी स्कूल कार्यालय बंद थे प्राप्त जानकारी के अनुसार 95% आंदोलन सफल रहा स्कूल स्वास्थ्य विभाग वन विभाग आईटीआई कृषि विभाग जनपद पंचायत महिला बाल विकास विभाग हायर सेकेंडरी स्कूल हाई स्कूल लगभग बंद रहे कर्मचारी एवम अधिकारियों क्या यह आंदोलन का चतुर्थ कम था इसके पहले इंद्रावती भवन से मंत्रालय तक रैली दूसरे क्रम में जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन तीसरे क्रम में विकासखंड एवं जिला मुख्यालय में मशाल रैली अब चौथे क्रम में सामूहिक अवकाश।



आज के कर्मचारी भवन के सामने धरना स्थल पर पहले कर्मचारियों में अधिकारियों ने अपनी बातें रखी आंदोलन का उद्देश्य प्रमुख मांगों पर अपने-अपने विचार व्यक्त कर आंदोलन को सफल बनाने हेतु सबको आह्वान किया प्रमुख मांगों में केंद्र के समान महंगाई भत्ता 2019 से महंगाई भत्ते का एरियस जीपीएफ खाते में जमा करना मध्य प्रदेश की भांति 300 दिन का अवकाश नगदीकरण चार स्तरीय समय मान वेतनमान एवं केंद्र के समान गृह भाड़ा भत्ता प्रदान करना प्रमुख था।
सभी विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों ने अनुभागीय अधिकारी राजस्व श्री मोर साहब को फेडरेशन के संयोजक संतोष पांडे ने ज्ञापन सोपा,
आज के आंदोलन में महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की एवं उनकी उपस्थिति आंदोलन में बहुत अच्छी थी।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today

Discover friendly introductions through the Slavic Women Dating site and start meaningful conversations with Slavic women.