Big StoryState

पुत्र ने सौतेली मां के साथ मिलकर की पिता की हत्या

हत्या के बाद हथियार को साफ कर छुपा दिया था



राजनांदगांव । अधेड़ की हत्या के मामले में जांच पड़ताल करते पुलिस ने खुलासा किया है कि जमीन विवाद को लेकर पुत्र ने सौतेली मां के साथ मिलकर पिता की हत्या कर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तुमडीबोड पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत 12 जून को सुबह पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ था कि प्रीतम साहू पिता स्व. रामअवतार साहू साकिन झिटिया की उसके घर में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस चौकी तुमडीबोड द्वारा घटनास्थल पहुंचकर जांच की गई। घटनास्थल मकान के अंदर परछी में प्रीतम साहू के सिर, माथे एवं पेट में धारदार हथियार एवं किसी ठोस वस्तु से गंभीर चोंट पहुंचाकर हत्या करना पाए जाने पर घटनास्थल पर ही मृतक के छोटे भाई प्रेमलाल की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर 302 भादवि कायम कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया। उक्त कार्रवाई में साईबर सेल प्रभारी जितेन्द्र वर्मा, चौकी प्रभारी तुमडीबोड उप निरीक्षक कैलाशचंद्र मरई, सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक तुलाराम बांक, आरक्षक कमल नेताम, लोकेश साहू, देवानंद परती, दिगंबर सिदार, राकेश वर्मा, थलेश देशमुख, पूनम साहू, महिला आरक्षक अर्पणा एक्का, नगर सैनिक उषा वर्मा एवं सायबर टीम का विशेष योगदान है।

एक महीने पूर्व बनाया था प्लान
इस मामले में सायबर सेल राजनांदगांव एवं पुलिस चौकी तुमडीबोड द्वारा त्वरित कार्रवाई करते घटना स्थल का निरीक्षण एवं संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिस पर पुलिस को ज्ञात हुआ कि प्रीतम साहू द्वारा घर के सदस्यों को शराब के नशे में गाली-गलौज कर मारपीट करने एवं परिवार वालों को पूरी जमीन बेचने की धमकी और परिवार वालों को घर से निकालने की धमकी देने से परेशान होकर मृतक के पुत्र ललित कुमार साहू एवं मृतक की पत्नी हुमेश्वरीबाई साहू ने एक महीने पूर्व से प्रीतम साहू की हत्या का प्लान बनाया।
मुसर से सिर पर किया हमला
पुलिस के अनुसार 11 जून की रात्रि करीब 12 बजे मौका देखकर प्रीतम साहू को खाट में सोता हुआ पाकर आरोपी ललित कुमार साहू ने अपनी मां के साथ घर में रखे लोहे के मुसर से सिर में कई बार लगातार वार कर चोंट पहुंचाकर और आरोपी द्वारा अपनी मां हुमेश्वरी से हसिया मंगाकर सिर एवं पेट में लगातार वार किया और आरोपी ललित कुमार द्वारा गर्दन दबाकर अपनी मां हुमेश्वरीबाई के साथ प्रीतम साहू की हत्या कर दिए। दोनों आरोपी मां-बेटे द्वारा प्रीतम साहू की हत्या कर हत्या से जुड़े साक्ष्य को छुपाने के लिए हत्या में प्रयुक्त लोहे के मुसर और हंसिया को पानी में साफ कर छुपाने और आरोपी द्वारा अपने चाचा के घर जाकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने पिता की हत्या करने की झूठी कहानी सुनाकर गुमराह करने पर दोनों आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार करने पर दोनों आरोपियों को 13 जून को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button