Big StoryCSCSSports

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : तीन विकेट से जीता छत्तीसगढ़, शशांक बने प्लेयर ऑफ द मैच

रायपुर। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 का आयोजन 23 नवंबर से किया जा रहा है। जिसमें ग्रुप डी में छत्तीसगढ़ का दूसरा टी-20 मैच 27 नवंबर को विशाखापटनम में रेलवे टीम के विरुद्ध खेला गया। छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 159 रन बनाये। रेलवे की ओर से कप्तान उपेन्द्र यादव ने नाबाद 68 रन तथा आशुतोष शर्मा ने नाबाद 59 रनों की पारी खेली। दोनों के मध्य छठवें विकेट के लिये 120 रनों की साझेदारी हुई। जिसकी सहायता से टीम ने खराब शुरुवात से उबरते हुए सम्मानजनक स्कोर बनाया। छत्तीसगढ़ की ओर से गगनदीप सिंह ने 2 विकेट, रवि किरण, मयंक यादव तथा अजय मंडल ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने 19.5 ओवरों में 7 विकेट खोकर 160 रन बनाये तथा मैच जीत लिया। छत्तीसगढ़ की ओर से शशांक चंद्राकर ने 57 रन तथा आयुष पांडेय ने 30 रन बनाए। वहीं रेलवे की ओर से कर्ण शर्मा ने 3 विकेट तथा आशुतोष शर्मा ने 2 विकेट प्राप्त किए। छत्तीसगढ़ ने मैच 3 विकेट से जीत लिया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button