Big StoryCity

कलयुगी बेटे ने मां से की मारपीट चाकू दिखा जान से मारने दी धमकी

कांकेर(ए)। आमाबेड़ा थानांतर्गत शीतलापारा में मां ने बड़े बेटे को गाड़ी से नातिन को घुमाने ले जाने से मना करने पर बेटे के द्वारा गाली गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया। माँ ने बताया कि आरोपी कलयुगी बेटा चाकू दिखाकर डरा रहा। मारपीट की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आमाबेड़ा थाना में शिकायत करने पहुंचे शीतलापारा आमाबेड़ा निवासी प्रभाती बाच्छड़ ने पुलिस को बताया कि मेरे दो बेटे हरि बाच्छड़ व तुषार बाच्छड़ हैं। दोनों बेटे की शादी हो गई है, हम सब एक साथ रहते हैं। 12 अगस्त की शाम को मैं बहू रीना एवं झुमा बाच्छड़ घर पर थे। छोटा लड़का तुषार ईरागांव का बाजार गया था। हरि गांव तरफ घूमने गया हुआ था, शाम करीबन साढ़े 5 बजे बड़ा लड़का घर आया और अपनी बेटी दृष्टि उम्र 2 वर्ष को उठाकर मोटर सायकल में बैठाकर घुमाने लेकर जा रहा था। वह बोली की तुम्हें मोटर सायकल चलाने आता नहीं है, छोटी बच्ची को ले जा रहे हो, उसे मत ले जाओ, गिर जाएगी। मेरी बातों को सुनकर बड़ा लड़का गुस्से में आकर गाली देते हुए बोला कि मेरी बेटी है, मैं कही भी ले जांऊ, तुम्हे उससे क्या लेना देना है। नातिन दृष्टि को गाड़ी से उतारने लगी तो हाथ, थप्पड़, लात और लकड़ी से मारपीट किया। मेरे बाल को पकड़कर खींचा। तभी दोनों बहू बीच बचाव करने आईं तो सभी को गाली देने लगा और जान से मार दूंगा कहते हुए हाथ थप्पड़, लात घूंसा से मारपीट किया और अपने पास एक चाकू भी रखा था उसे वह हम लोगों को दिखा रहा था। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बड़े बेटे के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button