Big StorySports

ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट : 37 स्वर्ण, 20 सिल्वर और 14 ब्रॉंज के साथ छत्तीसगढ़ शीर्ष पर बरकरार

शुक्रवार को विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन



रायपुर। राजधानी में चल रहे 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक शुक्रवार को छत्तीसगढ़ कुल 37 स्वर्ण, 20 सिल्वर, 14 ब्रोंज पदक के अलावा 6 प्रतिभागी चौथा स्थान हासिल किए। इस प्रकार छत्तीसगढ़ अभी पदक तालिका में 279 पॉइंट प्राप्त कर कुल 71 पदक जीतकर प्रथम स्थान पर है।

100 मीटर रेस वुमन ओपन कैटेगरी में केरल की अनु आर ने गोल्ड जीता। वहीं 100 मीटर रेस वुमन वेटेरन कैटेगरी में छत्तीसगढ़ की अनीता कोर्रम ने पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही 800 मीटर वॉक वुमन ओपन में सुशीला पैकरा, छत्तीसगढ़, 1500 मीटर रेस वुमन ओपन में थोटा संकीर्तना छत्तीसगढ़ ने गोल्ड मेडल हासिल किया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी शालिनी रैना ने बताया कि पूरे आयोजन को लेकर सभी में पूरा जोश और उत्साह है। वन मंत्री माननीय केदार कश्यप ने भी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से मिलकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रतिभागियों के आवास और भोजन के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न हो इसके लिए विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर समापन में होंगी शामिल
रायपुर के विभिन्न स्पोर्ट्स ग्राउंड में शुक्रवार को विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छत्तीसगढ़ में इस बार 2920 खिलाड़ियों ने भाग लिया है, जिनमें 2331 पुरुष और 585 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतिभागियों में उत्साह है और छत्तीसगढ़ की मेहमान नवाज़ी की प्रशंसा की जा रही है। राज्य की संस्कृति और खानपान की विशेषताएं सभी को भा रही हैं। अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 1992 से हो रहा है, और यह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार हो रहा है। यह प्रतियोगिता वनों के संरक्षण पर आधारित है और इसमें वनरक्षक से लेकर विभाग के अधिकारी भी भाग ले रहे हैं। 20 अक्टूबर को ओलंपिक मेडलिस्ट गर्ल मनु भाकर समापन समारोह में शामिल होंगी, जो इस प्रतियोगिता का आकर्षण का केंद्र बनेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button