Big StoryState

संजय, जयंती और छगन मूंदड़ा पहुंचे दिग्गजों के घर, दिलाई भाजपा की सक्रिय सदस्यता

बैस, मूणत, पुरंदर, बृजमोहन को बनाया भाजपा का सक्रिय सदस्य
रायपुर। 
भाजपा के सदस्यता अभियान में अब 16 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता अभियान भी प्रारंभ किया गया है। 50 या इससे ज्यादा सदस्य बनाने वालों को सक्रिय सदस्यता देने का प्रावधान है। रायपुर जिला संगठन ने अब राजधानी रायपुर में रहने वाले दिग्गज नेताओं के घरों पर दस्तक देकर उनको सक्रिय सदस्य बनाने का क्रम प्रारंभ किया है। शुक्रवार को पूर्व राज्यपाल और रायपुर के पूर्व सांसद रमेश बैस के साथ ही सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत और पुरंदर मिश्रा के घर जाकर जिले के पदाधिकारियों ने इनको सक्रिय सदस्य बनाया। यह क्रम लगातार चलेगा। प्रदेश भर के दिग्गज नेताओं को उनके जिलों में जिलों के पदाधिकारी उनके घर जाकर सक्रिय सदस्य बनाएंगे।
सक्रिय सदस्यता अभियान के लिए राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर प्रदेश संगठन ने तय किया है प्रदेश के जो भी वरिष्ठ नेता हैं, उनके सम्मान को देखते हुए उनके घरों तक जिलों के पदाधिकारी जाकर उनको सक्रिय सदस्य बनाने का काम करेंगे। रायपुर जिले के जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, सक्रिय सदस्य अभियान के प्रदेश संयोजक संजय श्रीवास्तव, जिला संयोजक छगन मूंदड़ा और सह संयोजक सत्यम दुवा शुक्रवार को सबसे पहले रमेश बैस के घर पहुंचे और उनको सक्रिय सदस्य बनाया। इसके बाद विधायक पुरंदर मिश्रा, राजेश मूणत और रात को सांसद बृजमोहन अग्रवाल से घर जाकर उनको भी सक्रिय सदस्य बनाया गया। इन नेताओं से सक्रिय सदस्यता के शुल्क के रूप में सौ-सौ रुपए भी लिए गए। इसके पहले छगन मुंदड़ा को भी सक्रिय सदस्य बनाया गया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button