Big Storybusiness

सोना 70 रुपए गिरा, चांदी 230 रुपए मजबूत

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 70 रुपये की गिरावट के साथ 60,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, चांदी की कीमत 230 रुपये की तेजी के साथ 73,280 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा, ‘दिल्ली सराफा बाजार में सोमवार को एशियाई कारोबार के घंटों में सोने की हाजिर कीमत 70 रुपये की गिरावट के साथ 60,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,954 डॉलर प्रति औंस रह गया। जबकि चांदी तेजी के साथ 24.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। गांधी ने कहा कि डॉलर इंडेक्स पांच सप्ताह के निचले स्तर से उबरकर 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 101.96 पर कारोबार कर रहा है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव रहा।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button