
रायपुर, 19 सितंबर 2026। रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने महापौर मीनल चौबे और अधिकारियों के साथ क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने धीमी गति वाले कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।नालंदा परिसर फेज-2 के निरीक्षण के दौरान मूणत ने कार्य की निगरानी तीन हिस्सों में बांटकर अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी देने के निर्देश दिए।
करीब 21.07 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस परिसर में 1017 सीटों की क्षमता है।इसके अलावा उन्होंने बीएसयूपी कॉलोनी में सामुदायिक भवन व आंगनबाड़ी, शिवानंद नगर में निर्माणाधीन भवन, सरोना के 100 बिस्तरीय अस्पताल और कोटा रामदरबार में बन रहे कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। कॉलेज भवन का भूतल दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए।


