Big StorySports

एशेज : इंग्लैंड जीत से सात विकेट और आस्ट्रेलिया जीत से 174 रन दूर ­

आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 107/3 रन

बर्मिंघम। जीत के लिए 281 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को दूसरी पारी के तीन विकेट 107 रन पर गंवा दिए। अभी भी आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 174 रन की जरूरत है और उसके सात विकेट बाकी है । दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया को पहला झटका ओली रॉबिनसन ने दिया जब डेविड वॉर्नर (36) उनकी गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। इसके बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने मार्नस लाबुशेन (13) और स्टीव स्मिथ (6) दोनों को विकेट के पीछे जॉनी बेयरस्टो के हाथों लपकवाकर आस्ट्रेलिया को दमदार शुरुआत से वंचित कर दिया। चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर उस्मान ख्वाजा 34 और स्कॉट बोलैंड 13 रन बनाकर खेल रहे थे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button