June 11, 2026

रामकुमार-साकेत ने जीता बेंगलुरु ओपन

0
रामकुमार-साकेत ने जीता बेंगलुरु ओपन

बेंगलुरु। भारत के रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी ने बेंगलुरु ओपन के फाइनल में फ्रांस के मैक्सिम जानवियर और कॉन्स्टेंटाइन कॉजमीन की जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराकर पुरुष युगल खिताब जीता। रामकुमार और साकेत के लिए यह लगातार दूसरा खिताब था। उन्होंने पिछले हफ्ते चेन्नई में खिताब जीता था। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल को सेमीफाइनल में इटली के स्टेफानो नापोलिटानो की चुनौती से पार नहीं पा सके। नापोलिटानो ने नागल को 7-6 , 6-4 से हराया। सेमीफाइनल मुकाबले से पहले नागल को एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 100 में आने के लिए केएसएलटीए द्वारा सम्मानित किया गया और पांच लाख रुपए का चेक दिया गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *