Big StoryEntertainment

प्रियंका ने साइन की द ब्लफ!

लांस एंजिलिस। ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा के करियर के सितारे इन दिनों बुलंदियों के शिखर पर हैं। अभिनेत्री बैक-टू-बैक हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स साइन कर रही हैं। ‘देसी गर्ल’ आखिरी बार एक्शन से लबरेज सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आई थीं। वहीं, अभिनेत्री रिचर्ड मैडेन स्टारर इस एक्शन-पैक्ड स्पाई थ्रिलर सीरीज के दूसरे सीजन में भी नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।



दरअसल, खबर है कि प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड की एक और फिल्म साइन की है, जो 800 के दशक पर आधारित एक पीरियड ड्रामा है। प्रियंका चोपड़ा के पास बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड की कई फिल्में कतार में हैं। वहीं, अब ग्लोबल आइकन प्रियंका ने एक और हॉलीवुड फिल्म साइन की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड की ‘द ब्लफ’ नामक फिल्म साइन की है। अभिनेत्री की यह फिल्म 1800 के दशक पर आधारित एक पीरियड ड्रामा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button