Sports

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टी-20 का घमासान आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हो चुका है। विराट सेना ने हैदरबाद में खेले गए पहले मुकाबले में मेहमान टीम को छह विकेट से मात दी।



टीम इंडिया अब सीरीज का दूसरा मैच खेलने के लिए तैयार है। विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। मगर वेस्टइंडीज की कमान अब किरोन पोलार्ड के हाथों में है। उनसे कैरेबियाई टीम को काफी उम्मीदें हैं।

आइए जानते हैं कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

मैच कब खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मैच आठ दिसंबर को खेला जाएगा।

मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला तिरुवंतपुरम के ग्रीन फिल्ड स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच कितने बजे शुरू होगा?

इस मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से होगा। टॉस 6:30 बजे होगा।

किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।

दोनों टीमें

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), संजू सैमसन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), शिवम दूबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार।

 

वेस्टइंडीज: सुनील अंबरीस, शाई होप, खैरी पियरे, रोस्टन चेस, अल्जारी जोसेफ, किरोन पोलार्ड (कप्तान), शेल्डन कॉटरेल, ब्रैंडन किंग, निकोलस पिस्टन, शिमरन हेटमायर, एविन लुईस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, वाल्श जूनियर, निकोलस पूरन, केसरिक विलियम्स

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button