City

महासमुन्द : शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुन्द में डिप्लोमा प्रवेश के लिए

तीसरे चरण की काउंसलिंग हेतु 16 जुलाई तक कर सकते हैं पंजीयन



महासमुन्द : शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुन्द में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रवेश प्रभारी शासकीय पॉलीटेक्निक ने बताया कि सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग शाखाओं में प्रवेश के इच्छुक ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट (पीपीटी) परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे 16 जुलाई 2026 तक संचालनालय तकनीकी शिक्षा, रायपुर की वेबसाइट https://cgdte.admissions.nic.in/ पर ऑनलाइन पंजीयन कर काउंसलिंग हेतु अपनी पसंद दर्ज कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि संचालनालय तकनीकी शिक्षा, रायपुर द्वारा जारी मेरिट सूची के आधार पर 18 जुलाई 2026 से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। मेरिट सूची में चयनित सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में प्रवेश से संबंधित नियम लागू होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button