Big StoryNationalSports

पेरिस ओलंपिक : मनु-सरबजोत ने देश को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल, भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड को 2-0 से हराया

पेरिस। मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में कांस्य पदक जीता। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आयरलैंड को 2-0 से मात दी। ओलंपिक के चौथे दिन भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया है। शूटिंग टीम ने कमाल किया और देश को दिन का पहला और पेरिस में जारी ओलंपिक का दूसरा पदक दिलाया। भारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आयरलैंड को 2-0 से हराया। इसके अलावा भी कई स्टार एथलीट एक्शन में होंगे। ट्रैप निशानेबाज पृथ्वीराज टोंडाइमन के पास पदक जीतने का मौका होगा, अगर वह फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेते हैं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का तीसरा मुकाबला आयरलैंड से है। भारत के तीन टॉप मुक्केबाज अमित पंघाल, जैस्मीन लाम्बोरिया और प्रीति पवार भी आज नजर आएंगे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button