April 26, 2026

हाथी के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, घर के दरवाजे-खिड़की तोड़े

0
54



पांडुका। छत्तीसगढ़ के पांडुका वन परिक्षेत्र के ग्राम तौरेंगा वा मुरमुरा  में हाथियों का आतंक जारी है। बीती रात हाथियों के दल से बिछड़े एक दंतैल हाथी ने दो मकानों को तोड़ा और साथ ही घर के अंदर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया है । मिली जानकारी के मुताबिक गांव तौरेंगा वा मुरमुरा में अपने दल से बिछड़े एक दंतैल हाथी ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। उसने ग्रामीणों के मकानों को नुकसान पहुंचाया। घर मे रखे चावल और बाड़ी में केला  को खा लिए। हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।दो घर के दरवाजे और खिड़की को भी दंतैल ने तोड़ा। बता दे ग्रामीणों  दंतैल के आने से भारी दहशत  में है।

Video Player

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *