Big StoryState

कांग्रेसियों के बयान से उनके हिंसक चेहरा का हुआ उजागर, ये देश में भय पैदा करने का कर रहे काम : डिप्टी सीएम अरुण साव

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विधायक उत्तरी जांगड़े ने लोगों को हिंसा के लिए उकसाया : अरुण साव



रायपुर। आज छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश, सत्य, शांति, सामाजिक सद्भाव और अहिंसा के प्रणेता परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती मना रहा है। इस अवसर पर देशवासियों ने बाबा गुरु घासीदास के अहिंसा और सद्भाव के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। लेकिन कांग्रेसी इस पुण्य दिन लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं। लोगों को आग लगाने के लिए उकसा रहे हैं। यह कृत्य कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और छत्तीसगढ़ सारंगढ़ की कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े ने किया है। दोनों को ये बातें शोभा नहीं देती। ये बातें उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने कही हैं। आगे उन्होंने कहा कि, ये लोग अगर बाबा गुरु घासीदास जी और महात्मा गांधी जी के मार्ग पर चलने वाले हैं तो वे लोगों को हिंसा के लिए क्यों उकसा रहे हैं। देश को आग में झोंकना कांग्रेस के चरित्र का असली पहलू।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर कांग्रेस नेताओं के हिंसा के बयान पर चिंता जताई है। उन्होंने लिखा कि,कांग्रेस का चरित्र=हिंसा,हिंसा और हिंसा..आज जब पूरा देश शांति और सद्भाव के प्रणेता पूज्य गुरु घासीदास बाबा का जयंती उत्सव मना रहा है,तब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देश मे आग लगाने और कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े हिंसा फैलाने लोगों को उकसा रहे हैं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button