April 26, 2026

नए साल के अवसर पर मां बैगिन डोकरी के दर्शन करने उमड़ी भीड़

0
55

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। नव वर्ष आते ही प्रसिद्ध मां बैगिन डोकरी के दरबार मे भक्तों का तांता लग रहा है। भक्तों की भीड़ देखकर बैगिन डोकरी पुजारी (बैगा) तथा उनके परिजनों को भीड़ संभालने मे जद्दो जहद करनी पड़ रही है। आपको मालूम हो मां बैगिन के भक्तों का मानना है कि इनका चमत्कार केवल छत्तीसगढ़ मे ही नही बल्कि और दूर दराज सहित अन्य प्रांतो तक फैला हुआ है वहां के श्रद्धालु भी देवी मां का दर्षन करने इनके दरबार मे हाजिरी लगाने आते रहते हैं। भक्तों का कहना है कि वे जो भी अपनी मनोकामना लेकर दर्षन के लिए आते हैं उनकी मनोकामना पूरी होती है। नवरात्रि दषहरा पर्व के समय देवी के भक्तों की इतनी भीड़ रहती है कि मंदिर स्वयं सेवकों की भीड़ काबू करने मे परेषानी खडी हो जाती है। मां बैगिन डोकरी की पूजा अर्चना कई दषकों से होती आ रही है। इसके अलावा प्रत्येक वर्श नये साल के दिन भी भारी भीड़ सुबह से देर रात तक लगी रहती है। नये वर्श 1 जनवरी 2025 को श्रद्धालुओं की भारी भीड़-भाड़ देखने को मिली है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *